img_3875

Sensex Falls 1093 Points: Nifty Below 24,650 | IT-FMCG Hit

Sensex Falls सोमवार की शानदार रैली के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त मुनाफावसूली देखने को मिली। सेंसेक्स 1,093 अंक गिरकर 81,336.04 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 289.8 अंकों की गिरावट के साथ 24,634.90 तक फिसला। इस गिरावट में IT, FMCG, ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर की प्रमुख भूमिका रही।

बाजार में 63,000 करोड़ का नुकसान

मंगलवार की शुरुआती ट्रेडिंग में ही निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹63,487.9 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई। ये गिरावट उस समय आई जब सोमवार को बाजार में 4% की बड़ी छलांग देखी गई थी।

क्या है गिरावट की वजह?

मुनाफावसूली के चलते भारी बिकवाली ब्रेंट क्रूड में हल्की गिरावट (0.23%) लेकिन फिर भी वैश्विक चिंताएं बरकरार FIIs और DIIs की खरीदारी सीमित रही, सोमवार की रैली शॉर्ट-कवरेज और रिटेल-इनवेस्टर्स द्वारा थी

Top Gainers vs Losers

गेनर्स (Nifty50):

Bharat Electronics

Dr. Reddy’s

Jio Financial Services

Cipla

Sun Pharma

लूज़र्स:

ETERNAL

Infosys

Hindalco

Power Grid

HCL Tech (3% तक की गिरावट)

बाजार सकारात्मक है

हालांकि गिरावट के बावजूद, करीब 2,300 शेयर बढ़त में, जबकि 859 शेयर गिरे। 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

ब्रॉडर मार्केट ने दिखाई मजबूती

Nifty Midcap100 में 0.26% की तेजी, जबकि

Smallcap100 में 0.65% की बढ़त रही।

ग्लोबल मार्केट्स का हाल

South Korea’s Kospi, Japan’s Nikkei 225, और Shanghai’s SSE में तेजी Hong Kong’s Hang Seng में गिरावट

US Markets ने सोमवार को जबरदस्त तेजी दर्ज की: Nasdaq: +4.35% S&P 500: +3.26% Dow Jones: +2.81%

सोमवार की रैली के बाद बाजार ने मुनाफावसूली के दबाव में दम तोड़ दिया है। निवेशकों को अब सतर्क रहना होगा—आगे का रास्ता वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और घरेलू मांग पर निर्भर करेगा।

#SensexToday #NiftyCrash #StockMarketNews #ProfitBooking #IndianMarkets #JanmatExpress

🔗 CNBC – Market Overview

Scroll to Top